हाइकु - Hindi Haiku


1.

जलता रहा

लगा दियों की दुकाँ

नन्हा दीपक

~ अलंकार आच्छा


2.

शब्द सीढ़ियाँ -

"दिल में" या "दिल से"

उतरने में !

~अलंकार आच्छा


3.

छुप-छुप के

ले रहा है उजाला

बढ़ता चाँद !


~ अलंकार आच्छा


4.

रिजर्वेशन -

कर गया कमाल

पिता का नाम


~ अलंकार आच्छा


5.

कब मिलेंगे ?

एकलव्य को द्रोण 

अंगूठे संग !


~ अलंकार आच्छा


6.

मात खा गया

घुसपैठिया तम

फ़ौजी दीप से !


~ अलंकार आच्छा



7.

खींच ही लाया

बेटे को वृद्धाश्रम

माँ का अँगूठा !


~ अलंकार आच्छा


8.

हुए उद्दण्ड

पत्थरबाज मेघ

बरसे ओले !


~ अलंकार आच्छा

Comments

Popular posts from this blog

हाइकु - एक परिचय